कासगंज: कासगंज में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने तहसील कासगंज में राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन दिया
कासगंज में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने जनगणना के पहले चरण में ओबीसी वर्ग के आंकड़े अलग से दर्ज न किए जाने का विरोध किया है। मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कासगंज तहसील में एसडीएम के माध्यम से भेजा, जिसमें जनगणना प्रक्रिया में ओबीसी के लिए अलग श्रेणी जोड़ने की मांग की गई है।