अमरोहा ब्रेकिंग न्यूज़ जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे लोग, मोहल्ला काज़ी ज़ादा में हाशमी दवाखाना के पास हादसा
दो दिनों से हो रही बारिश के बाद अचानक गिरी दीवार गिरने से आसपास मचा हड़कंप
गनीमत रही, हादसे में कोई जनहानि नहीं जर्जर मकानों को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल
अमरोहा में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद जर्जर मकानों को लेकर खतरा बढ़ गया है। ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काज़ी ज़ादा का है, जहां हाशमी दवाखाना के पास एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से आसपास हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा जर्जर मकानों को लेकर कागजों में नोटिस तो जारी किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कार्रवाई नहीं होती। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जर्जर मकानों से हादसे का खतरा बना रहता है।
अब सवाल यह है कि दीवार गिरने के ब
Dhanaura, Amroha | Sep 28, 2026