नबीनगर: विधानसभा क्षेत्र में 'एक दिया वोट के नाम' स्वीप मेगा ईवेंट के अंतर्गत कैंडल मार्च निकाला गया
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा मतदाता जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले में विभिन्न नवाचारी एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में 221-नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में SVEEP कार्यक