बाह: बासौनी में रात से लापता चरवाहा पेड़ पर लटका मिला, परिवार में शोक का माहौल
बासौनी थाना क्षेत्र के कुंअरखेड़ा गांव में 22 वर्षीय चरवाहा सर्वेश की लाश गुरुवार सुबह 6 बजे एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सर्वेश बुधवार शाम को बकरी चराकर लौट आया था, लेकिन घर पर किसी बात को लेकर पत्नी वर्षा से झगड़ा हो गया। परिवार के अनुसार, रात का खाना खाने के बाद वह सोने चला गया, लेकिन बाद में जब घरवालों ने देखा तो वह अपने सो