बाह: बटेश्वर मेले में कबड्डी में क्षेत्रीय टीमों का पहले दिन रहा दबदबा
बटेश्वर मेला में बुधवार से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ है। बदन सिंह खेल गांव में क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ने दोपहर 2 बजे फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इंग्लैंड से आये पर्यटक डेविड और प्लॉकी ने कबड्डी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उत्साहवर्धन किया।