बाह: भदरौली में रोडवेज बस चालक के साथ कार सवारों ने की मारपीट, रुपए छीनने का आरोप
आगरा से बाह डिपो की ओर जा रही एक रोडवेज बस के चालक के साथ मंगलवार रात कार सवार दबंगों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि कार सवारों ने बस चालक से रुपए भी छीन लिए। बस यात्रियों को लेकर बाह डिपो जा रही थी, जब पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली के पास अज्ञात कार सवारों ने बस को घेरकर चालक पर हमला किया। यात्रियों के हस्तक्षेप करने पर आरोपी मौके से फरार हो