बाह: नहटौली गांव के पास बाइक के सामने बिल्ली आने से दंपति हुए घायल
थाना बासौनी क्षेत्र के बाह-जैतपुर मार्ग पर नहटौली गांव के पास मंगलवार शाम 4 बजे बाइक से यात्रा कर रहे एक दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बासौनी थाने के बैरी गांव निवासी राकेश अपनी पत्नी उर्मिला के साथ जैतपुर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में एक बिल्ली सामने आ गई। बिल्ली को देख राकेश ने तुरंत ब्रेक लगा दी, जिससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई और दंपति घायल