माडा: अफीम की खेती के आरोप में माडा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत माडा पुलिस ने नशे के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की है माडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा माडा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की लगातार सूचना मिलने के कारण थाना में एक टीम का गठन कर लगातार अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।