मुरैना नगर: बिजली आते ही मारकंडेश्वर बाजार में ट्रांसफार्मर बना आग का गोला, मची अफरा-तफरी,एक घंटे तक ठप रही बिजली सप्लाई।
मुरैना शहर के मारकंडेश्वर बाजार में आज गुरुवार शाम लंबे बिजली कटौती के बाद सप्लाई आते ही पोल पर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर बिजली बहाल की गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।