मैहर: बदेरा के पास अनियंत्रित बोलेरो पिकअप ने 11KV लाइन का खंभा तोड़ा, सड़क से नीचे गिरी
मैहर जिले के बदेरा गांव के पास रविवार को एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर 11KV विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और वाहन सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में वाहन और विद्युत् पोल को नुकसान होना बताया गया।