रामगंजमण्डी: गोयन्दा रोड पर अनियंत्रित कार खेत में गिरी, चालक घायल हुआ
रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के गोयन्दा गांव में 8 लेन मार्ग के निकट गोयन्दा रोड से एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे से नीचे उतरते हुए खेत में जा पहुंची।