कवर्धा: महतारी वंदन योजना के तहत कबीरधाम जिले में लगभग 03 लाख महिलाओं का पंजीयन करने का लक्ष्य प्रभारी कलेक्टर ने दी जानकारी
कबीरधाम जिले में 5 फरवरी से महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरना प्रारंभ हो गया है। जिले के प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3 लाख महिलाओं का 20 फरवरी तक पंजीयन करने का लक्ष्य रखा गया है।