कवर्धा: पोंडी पुलिस ने पोंडी नगर मेंआम जगहों पर शराब पीने वाले लोगो की लगाई जमकर क्लास कान पकड़कर कराया उठक बैठक दी चेतावनी
06 फरवरी की देर शाम पोंडी पुलिस ने पोंडी नगर मे सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन करने वाले शराबियो को शराब सेवन करते पकड़े जाने पर पोंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान ने जमकर क्लास लगाई।मौके पर ही कान पकड़ कर उठक बैठक कराया और सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन नही करने की सख्त हिदायत दिया। कभी शराब पीते पाए जाने पर कार्यवाही को बात कही।