कवर्धा: कबीरधाम जिले के अब तक 5 हजार 796 महिलाओं ने किया महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देन के उद्देश्य से प्रदेश में ’’महतारी वंदन योजना’’ के तहत ऑनलाईन आवेदन भरना प्रारम्भ हो गया है। योजनांतर्गत कबीरधाम जिले के 5 हजार 796 महिलाओं ने आवेदन जमा किया है। कवर्धा परियोजना में 563, दशरंगपुर में 248, सहसपुर लोहारा में 3980, बोड़ला में 249, तरेगावं में 47, चिल्फी में 228, कुण्डा में 121, कुकदूर में 310 महिलाओं ने आवेदन किया।