कवर्धा: कोतवाली पुलिस ने कवर्धा शहर में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर किरायेदारों का किया पुलिस वेरिफिकेशन, मकान मालिकों को दी समझाइश
कवर्धा शहर में बहुत दिनों से शहरवासियों के द्वारा किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की जा रही थी। जिसपर कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के पहले कवर्धा शहर में कोतवाली पुलिस ने डोर टू डोर कैंपेन चलाकर किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन किया। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर थाने में सूचना देने की मकान मालिकों को समझाइश दी ।