कवर्धा: बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को एसपी ऑफिस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसपी अभिषेक पल्लव ने दिया मार्गदर्शन
जिले में विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल 'हम होंगे कामयाब' कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 5 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने जिले के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को टिप्स दिए। एसपी पल्लव ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की।