चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पेट्रोल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सीडीपीओ एवं अंचल अधिकारी (सीओ) ने चाईबासा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया तथा उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।