धरहरा: गंगा में बोरे में बंद मिली अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली दहशत
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड पंचायत स्थित निषाद टोला गंगा घाट पर शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे स्नान करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर गंगा में तैर रहे एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। शक होने पर तत्काल इसकी सूचना हेमजापुर थाना पुलिस को दी गई।