बंजरिया: बंजरिया में मॉनसून की अच्छी बारिश न होने से धान की रोपाई में किसानों का खर्च बढ़ गया है
बंजरिया में मॉनसून की अच्छी बारिश नही होने के कारण धान की रोपाई में किसानों का खर्च बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि रोपाई के लिए 40 एमएम बारिश होने आवश्यक है। जिससे किसान खेतो में पम्पसेट से पानी डालकर खेती के लिए तैयार कर रहे है। किसानों ने बंद पड़े सभी 32 ट्यूबवेल को चालू करने या फिर बारिश नही होने तक खेती के लिए डीजल अनुदान देने की मांग सरकार से की है।