बस्ती: आदर्श नगर पंचायत में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
Basti, Basti | Dec 25, 2025 आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भवानी प्रसाद नगर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।