कोरांव: बड़ोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में किया दाह संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बड़ोखर निवासी धनंजय सिंह (28) पुत्र छोटे सिंह रविवार को अपने दो साथियों के साथ प्रयागराज शहर गए थे। देर रात वे साथियों के साथ घर लौटे। मृतक के बड़े भाई ने देर रात फोन कर धनंजय से पूछा था।