सिरसागंज: नगर की बेटी गुनगुन कुशवाहा ने रचा इतिहास, यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में 91.40% अंकों के साथ बनीं फिरोजाबाद की जिला टॉपर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सिरसागंज नगर की छात्रा गुनगुन कुशवाहा ने इतिहास रच दिया है। गुनगुन ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे फिरोजाबाद जिले में टॉप किया है। इस शानदार सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।हैबतपुर रोड निवासी गुनगुन, प्रदीप कुशवाहा की पुत्री हैं और एम.डी. जैन इंटर कॉलेज की छात्रा है।