भाजपा सरकार बनी तो डेराबस्सी हलके में सबसे पहले बनवाएंगे छठ पूजा का पक्का घाट : संजीव खन्ना
जीरकपुर और डेराबस्सी में विभिन्न छठ पूजा समारोहों में पहुंचे भाजपा नेता, मुबारिकपुर के घग्घर नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने किया सम्मानित
जीरकपुर/डेराबस्सी। भाजपा नेता संजीव खन्ना ने ऐलान किया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर डेराबस्सी विधानसभा हलके में सबसे पहले छठ पूजा के लिए पक्के घाट का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं, लेकिन छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए स्थायी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।
संजीव खन्ना मुबारिकपुर स्थित घग्घर नदी के छठ घाट पर मां छठ पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित आठवें छठ पूजन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और प्रकृति की उपा�
Dera Bassi, Sahibzada Ajit Singh Nagar | Nov 15, 2026