Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

#संतकबीरनगर जीते जी इंसान से मरने के बाद वालीं कब्रिस्तान भी नहीं सुरक्षित?" #news #latestnews

MORE NEWS

वासिन गांव में राशन कालाबाज़ारी की आशंका, ग्रामीणों ने पिकअप रोककर खोली पोल

संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के वासिन गांव में सरकारी खाद्यान की कथित कालाबाज़ारी को लेकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन को रोककर आरोप लगाया कि उस पर लदा सरकारी राशन कालाबाज़ारी के लिए ले जाया जा रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारियों ने सबसे पहले संबंधित कोटेदार से पूछताछ की, जिसके बाद उस स्थान का निरीक्षण किया गया जहां ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को रोका था।

जांच के दौरान पिकअप चालक ने अधिकारियों को बताया कि उसे खाद्यान ढोने के लिए बुलाया गया था, लेकिन राशन कहां पहुंचाना है इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। चालक के इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

बताया जाता है कि सरकारी गोदाम से राशन गांव के चौराहे तक पहुंचाया जाता है, जहां से कोटेदार अपने-अपने कोटे का खाद्यान उचित दर की दुकानों तक ले जाते हैं। आरोप है कि वासिन गांव के कोटेदार द्वारा राशन को पिकअप पर लादकर कहीं और भेजने की तैयारी की जा रही थी, जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया।

 खलीलाबाद सदर के 
एसडीएम हृदयनारायण तिवारी ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वासिन गांव में राशन कालाबाज़ारी की आशंका, ग्रामीणों ने पिकअप रोककर खोली पोल संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के वासिन गांव में सरकारी खाद्यान की कथित कालाबाज़ारी को लेकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन को रोककर आरोप लगाया कि उस पर लदा सरकारी राशन कालाबाज़ारी के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारियों ने सबसे पहले संबंधित कोटेदार से पूछताछ की, जिसके बाद उस स्थान का निरीक्षण किया गया जहां ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को रोका था। जांच के दौरान पिकअप चालक ने अधिकारियों को बताया कि उसे खाद्यान ढोने के लिए बुलाया गया था, लेकिन राशन कहां पहुंचाना है इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। चालक के इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। बताया जाता है कि सरकारी गोदाम से राशन गांव के चौराहे तक पहुंचाया जाता है, जहां से कोटेदार अपने-अपने कोटे का खाद्यान उचित दर की दुकानों तक ले जाते हैं। आरोप है कि वासिन गांव के कोटेदार द्वारा राशन को पिकअप पर लादकर कहीं और भेजने की तैयारी की जा रही थी, जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया। खलीलाबाद सदर के एसडीएम हृदयनारायण तिवारी ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 7, 2026

करोड़ों की लागत से बना राजकीय आईटीआई बना शोपीस! 7 साल बाद भी नहीं खुला संस्थान, आखिर जिम्मेदार कौन?

संतकबीरनगर जनपद के सेमरियावां ब्लॉक में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आज भी अपनी शुरुआत का इंतजार कर रहा है। वर्ष 2013 में स्वीकृत यह महत्वाकांक्षी परियोजना वर्ष 2018-19 में बनकर पूरी तरह तैयार हो गई थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के लगभग 6 से 7 वर्ष बाद भी संस्थान में प्रशिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

हैरानी की बात यह है कि संस्थान में छात्रों के लिए हॉस्टल, प्रशिक्षण कक्ष, प्रशासनिक भवन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं तैयार हैं। इसके बावजूद भवन वीरान पड़ा हुआ है और करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि का उपयोग आम जनता को लाभ पहुंचाने के बजाय बंद पड़े भवन तक सीमित होकर रह गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह आईटीआई शुरू हो जाए तो क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए खलीलाबाद, गोरखपुर या दूसरे जनपदों और राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। छात्र अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही संस्थान के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-9 कायनात फातिमा, मोहम्मद अहमद, फूलचंद, वसी अहमद, अंशु चन्द्रा, आदित्य चन्द्रा समेत अनेक स्थानीय नागरिकों ने इस मुद्दे को कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाया है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी संस्थान शुरू न होने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह सरकार की लापरवाही है, या फिर जिला प्रशासन की उदासीनता? आखिर कब तक क्षेत्र के युवा इस महत्वपूर्ण संस्थान के शुरू होने का इंतजार करते रहेंगे?

स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर संस्थान का संचालन शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

करोड़ों की लागत से बना राजकीय आईटीआई बना शोपीस! 7 साल बाद भी नहीं खुला संस्थान, आखिर जिम्मेदार कौन? संतकबीरनगर जनपद के सेमरियावां ब्लॉक में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आज भी अपनी शुरुआत का इंतजार कर रहा है। वर्ष 2013 में स्वीकृत यह महत्वाकांक्षी परियोजना वर्ष 2018-19 में बनकर पूरी तरह तैयार हो गई थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के लगभग 6 से 7 वर्ष बाद भी संस्थान में प्रशिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है। हैरानी की बात यह है कि संस्थान में छात्रों के लिए हॉस्टल, प्रशिक्षण कक्ष, प्रशासनिक भवन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं तैयार हैं। इसके बावजूद भवन वीरान पड़ा हुआ है और करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि का उपयोग आम जनता को लाभ पहुंचाने के बजाय बंद पड़े भवन तक सीमित होकर रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह आईटीआई शुरू हो जाए तो क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए खलीलाबाद, गोरखपुर या दूसरे जनपदों और राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। छात्र अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही संस्थान के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-9 कायनात फातिमा, मोहम्मद अहमद, फूलचंद, वसी अहमद, अंशु चन्द्रा, आदित्य चन्द्रा समेत अनेक स्थानीय नागरिकों ने इस मुद्दे को कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाया है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी संस्थान शुरू न होने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह सरकार की लापरवाही है, या फिर जिला प्रशासन की उदासीनता? आखिर कब तक क्षेत्र के युवा इस महत्वपूर्ण संस्थान के शुरू होने का इंतजार करते रहेंगे? स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर संस्थान का संचालन शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 7, 2026

पानी और सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, खलीलाबाद तहसील में अधिवक्ताओं और अधिशासी अभियंता के बीच तीखी नोकझोंक, फटी शर्ट

संतकबीरनगर की खलीलाबाद तहसील में भीषण गर्मी के बीच पेयजल और साफ-सफाई की समस्या को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि परिसर में लगी आरओ मशीनें पर्याप्त पानी नहीं दे रही हैं, जबकि सफाई व्यवस्था भी बदहाल बनी हुई है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते नोकझोंक में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई और इस दौरान अधिशासी अभियंता की शर्ट भी फट गई। घटना के बाद तहसील परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अधिवक्ताओं का कहना है कि जब भीषण गर्मी में तहसील आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना चाहिए।

पानी और सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, खलीलाबाद तहसील में अधिवक्ताओं और अधिशासी अभियंता के बीच तीखी नोकझोंक, फटी शर्ट संतकबीरनगर की खलीलाबाद तहसील में भीषण गर्मी के बीच पेयजल और साफ-सफाई की समस्या को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि परिसर में लगी आरओ मशीनें पर्याप्त पानी नहीं दे रही हैं, जबकि सफाई व्यवस्था भी बदहाल बनी हुई है। इन्हीं समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते नोकझोंक में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई और इस दौरान अधिशासी अभियंता की शर्ट भी फट गई। घटना के बाद तहसील परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब भीषण गर्मी में तहसील आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना चाहिए।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 6, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर अंबेडकर की किताब दिखाकर चर्चा में आए CJP प्रमुख अभिजीत दिपके

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक एवं प्रमुख अभिजीत दिपके शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही चर्चा का केंद्र बन गए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तक उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने समर्थकों से एयरपोर्ट पर भीड़ न लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी।दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों के जुटने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अंबेडकर की किताब दिखाकर चर्चा में आए CJP प्रमुख अभिजीत दिपके नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक एवं प्रमुख अभिजीत दिपके शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही चर्चा का केंद्र बन गए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तक उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने समर्थकों से एयरपोर्ट पर भीड़ न लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी।दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों के जुटने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 6, 2026

*उज्जैन में NEET पेपर लीक का विरोध, शिक्षा मंत्री-NTA का पुतला दहन*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/MVdfrn #खाटू #vairal

*उज्जैन में NEET पेपर लीक का विरोध, शिक्षा मंत्री-NTA का पुतला दहन* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/MVdfrn #खाटू #vairal

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 6, 2026

#संतकबीरनगर जीते जी इंसान से मरने के बाद वालीं कब्रिस्तान भी नहीं सुरक्षित?" #news #latestnews - Khalilabad News