पटना ग्रामीण: राजभवन के पास बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने कहा- नई सरकार बिहार की सही सरकार है
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद राजभवन के पास बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए जीवेश मिश्रा ने कहा कि नई सरकार बिहार की सही सरकार है। 2020 में बिहार की महान जनता ने इसी सरकार को चुना था। एनडीए जब भी सत्ता में रही है तब बिहार के लिए विकास का काम हुआ है।