Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
महंगाई
Aap
Rss
sunilslg05
No video available
1
माइनस 10 डिग्री तापमान भी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जज्बे को पस्त नहीं कर सका। #leh #kullu #manali
Kullu, Kullu
| Oct 11, 2025
#leh
#kullu
#manali
#others
MORE NEWS
1
कुल्लू के स्थानीय निवासी सुभाष गौतम ने बताया कि चारों ओर धुंआ ही फैला हुआ है और जंगलों में आग फैली हुई है। आग के चलते जीव जंतु भी नष्ट हो रहे हैं और पेड़ पौधे सहित अन्य वनस्पतियां भी इसकी चपेट में आ रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ की हमें स्वच्छ वायु देते हैं। ऐसे में अगर पेड़ ही नहीं रहे। तो इससे प्रदूषण तो फैलेगा ही और बीमारियों में भी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन को इस और सख्ती से कार्य करना होगा। बॉक्स
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
जिला कुल्लू में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, युवाओं को तंबाकू मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश Kullu Times स्वास्थ्य विभाग कुल्लू द्वारा आज भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय अभियान तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 (Tobacco Free Youth Campaign 4.0) का जिला स्तरीय शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि तंबाकू का सेवन आज समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी एवं ई-सिगरेट जैसे उत्पादों का सेवन कैंसर, हृदय रोग तथा फेफड़ों से संबंधित अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना और उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा किया गया था। यह 60 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचाना, तंबाकू सेवन की शुरुआत को रोकना, तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना तथा शैक्षणिक संस्थानों और समुदाय को तंबाकू मुक्त बनाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला कुल्लू में छह प्रमुख गतिविधियों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं: 1. IEC Activities (सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां): स्कूलों, कॉलेजों एवं समुदाय में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, व्याख्यान एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 2. Tobacco Free Educational Institutions (ToFEI Guidelines): शैक्षणिक संस्थानों में तंबाकू मुक्त संस्थान संबंधी दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करवाने पर जोर दिया जाएगा। 3. Tobacco Free Villages: पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी। 4. Law Enforcement: तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (COTPA Act 2003) तथा PECA 2019 के प्रावधानों के अनुपालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 5. Universities & Colleges: विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर तंबाकू मुक्त कैंपस बनाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। 6. Social Media Engagement: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा तथा तंबाकू के दुष्प्रभावों और तंबाकू मुक्त जीवन के महत्व से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थानों, युवाओं एवं आम जनता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों एवं पंचायतों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करें और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। आज के युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें तंबाकू की लत से सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी बच्चा या युवा तंबाकू सेवन की शुरुआत न करे और जो लोग पहले से इसका सेवन कर रहे हैं, उन्हें इसे छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। उल्लेखनीय है कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। इसके प्रथम संस्करण (TFYC 1.0) का शुभारंभ 31 मई 2023, दूसरे संस्करण (TFYC 2.0) का सितंबर 2024, तीसरे संस्करण (TFYC 3.0) का 9 अक्टूबर 2025 तथा चौथे संस्करण (TFYC 4.0) का राष्ट्रीय शुभारंभ 28 अक्टूबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया गया कि तंबाकू मुक्त युवा ही स्वस्थ एवं सशक्त भारत की नींव हैं। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू द्वारा आगामी 60 दिनों तक जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के तहत व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। CMO.Kullu
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
बीते 4 दिनों से जल रहे जिला कुल्लू में जंगल जंगल की आग से लाखों रूपए की वन संपदा हुई नष्ट Kullu Times कुल्लू के स्थानीय निवासी प्रेमचंद ने बताया कि जंगलों में फैली आग के चलते दमा के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है और प्रदूषण के चलते अन्य लोगों में भी बीमारियां फैलेंगी। प्रशासन को चाहिए कि फायर सीजन के दौरान पहले से ही एक प्लान तैयार रखें। ताकि उस प्लान के हिसाब से काम करते हुए जंगल की आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
बीते 4 दिनों से जल रहे जिला कुल्लू में जंगल जंगल की आग से लाखों रूपए की वन संपदा हुई नष्ट धुएं के कारण घाटी में फैला प्रदूषण Kullu Times कुल्लू के स्थानीय निवासी नवीन ठाकुर का कहना है कि जंगलों में फैली आग के चलते अब इतना प्रदूषण हो गया है कि लोगों को 200 मीटर के बाद कुछ नजर भी नहीं आ रहा है। इसके अलावा धुएं के चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि वह आग लगने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हिमाचल के साथ मजबूती से खड़ी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए ₹1,091.32 करोड़ की स्वीकृति इसका प्रमाण है। अब प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि इस राशि का समयबद्ध और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करे। विकास का श्रेय नहीं, जनता को धरातल पर काम चाहिए :- गोविन्द सिंह ठाकुर Kullu Times Govind Singh Thakur BJP KULLU HP BJP Himachal Pradesh
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
काम को आसान बनाने का अपना ही अंदाज़ है मंत्री अनिरुद्ध सिंह का, सुनिए, विधायक अनुराधा राणा से क्या बोले। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
तांदी पंचायत से पूर्व उप प्रधान वीरेंद्र कुमार को कांग्रेस पार्टी के पंचायती राज संगठन का ज़िला अध्यक्ष किया गया नियुक्त, विधायक अनुराधा राणा ने दी शुभकामनायें। Kullu Times Anuradha Rana
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधायक नंदलाल को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नंदलाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे पैतृक गांव और नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा :- #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026