कामां: डीग में नकली सोने की ईंट बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को किया गया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने नकली सोने की ईंट बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। एसपी शरण गोपीनाथ के अनुसार आरोपी शकील निवासी भंडारा को सोनोखर इंडस्ट्री एरिया के पीछे जंगल से पकड़ा गया, जहां वह नकली सोने की ईंट बेचने की फिराक में था।