चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में 'सरगम' कार्यक्रम का समापन, विधायक हरलाल सहारण ने पुरस्कार वितरित किए
Churu, Churu | Feb 22, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में आयोजित सरगम-2025 कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह विधायक हरलाल सहारण के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजु शर्मा ने की।