राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे पूर्णिया:कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, अररिया से पहुंचे अभिभावक, कहा- कोटा में बेटी का मर्डर हुआ
पूर्णिया में कांग्रेस की ओर से छात्रों की गूंज छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के सामने कोटा में हुई सीमांचल (अररिया के रानीगंज) की छात्रा जया श्री के संदिग्ध मौत के मामले को लेकर उनके अभिभावक आ पहुंचे ।
Neet पेपर लीक के बाद हुई आत्महत्याओं के मामले के बीच सीमांचल की जया श्री के माता-पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी की संदिग्ध मौत हो गई। कोटा में और प्रशासन इसे आत्महत्या कह रहा है । जया श्री के माता-पिता ने मंच से अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने कोटा में अपनी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर न्याय की मांग की है।
Bihar, India | Jul 13, 2026