चूरू: गांव चंगोई और तारानगर के बीच बाइक की टक्कर में मां-बेटा घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 8, 2025 चूरू जिले के गांव चंगोई व तारानगर के बीच मंगलवार को बाइक की टक्कर से मां-बेटा घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने दोनों का इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।