चूरू: जोहरी सागर के पास शराब की दुकान में चोरी, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Apr 8, 2025 चूरू शहर के जौहरी सागर के पास एक शराब की दुकान में चोरी होने का मामला सामने आया है। दुधवाखारा के 47 वर्षीय शिव प्रसाद ने मंगलवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने शाम को बताया कि 47 वर्षीय शिवप्रसाद ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 07 अप्रेल 2025 की मध्यरात्रि को दुकान का ताला तोडने का प्रयास किया गया।