बरेली: बिथरी चैनपुर थाना के भरतौल में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट
बिथरी चैनपुर थाना के भरतौल में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। रास्ते को विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को जमकर पीटा है। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है ।मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।