बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर निगम में थप्पड़ की गूंज ने आज बवाल मचा दिया अधिशासी अधिकारी और कर्मचारी आए आमने-सामने
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर निगम में थप्पड़ की गूंज ने आज बवाल मचा दिया। अधिशासी अधिकारी और कर्मचारी आमने-सामने आ गए थप्पड मारने और अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने का कर्मचारियों ने अधिकारी पर आरोप लगाया। इस मामले में कर्मचारी यूनियन ने विरोध किया और मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की है। फिलहाल पूरे मामले की जाँच नगर आयुक्त को दी गई है।