दमोह: बड़ापुरा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच कर रही है
Damoh, Damoh | Jan 20, 2025 दमोह बड़ापुरा में आज सोमवार सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद तत्काल ही परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉ ने बड़ापुरा निवासी गजेंद्र पिता स्व रामलाल अहिरवार उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जिनके शव को सोमवार दोपहर 2 बजे पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।