सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ गांव में चोर ने सबमर्सिबल पंप की केबिल काटकर की चोरी, मुकदमा दर्ज, चोर को दबोचा गया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ गांव में एक चोर ने घर में लगी सबमर्सिबल पंप की केबिल काटकर चोरी कर ली। जिसकेके बाद पीड़ित व्यक्ति मिलन यादव ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं आज गुरुवार को चिकासी थाना पुलिस की टीम ने सबमर्सिबल पंप की केवल चोरी करने वाले चोर मनोज निवासी सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।