Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

Bihar news : कदमवा घाट बारिश की पहली मार में बह गया बास का चचरी पुल, फिर नाव के सहारे जान जोखिम में डालने को मजबूर ग्रामीण। लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सिकटा एवं मझौलिया प्रखंड को जोड़ने वाले कदमवा घाट पर बना बांस का चचरी पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। पुल बह जाने के बाद दोनों प्रखंडों के हजारों ग्रामीणों की परेशानी फिर बढ़ गई है। अब लोगों को एक बार फिर जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ रही है। स्थिति सबसे अधिक स्कूली बच्चों के लिए चिंताजनक है। दोनों प्रखंडों के छात्र-छात्राएं अपनी साइकिल नाव पर रखकर नदी पार कर विद्यालय जाने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस क्षेत्र के लोग स्थायी पुल के अभाव में नाव के सहारे आवागमन करते रहे हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर बांस का चचरी पुल बनवाया था। ग्रामीण कारी गद्दी, शेख जुगनू, अजीजुर रहमान, सुनर मुखिया, भोला शर्मा, शरीफ गद्दी, मेहरुल खातून, नाशिमा खातून, मीना खातून एवं कलावती देवी ने बताया कि गत 7 जनवरी को सिकटा विधायक ने पुल का उद्घाटन किया था। उस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता की सराहना करते हुए अगले विधानसभा चुनाव से पहले यहां पक्का पुल बनवाने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन उद्घाटन के महज सात माह बाद ही पहलीऊ बड़ी बारिश में चचरी पुल बह जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी पुल का निर्माण नहीं होगा, तब तक हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र पक्का पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि दोनों प्रखंडों के लोगों को स्थायी राहत मिल सके।#KadmaGhat #BambooBridge #BridgeCollapsed #HeavyRain #FloodImpact #WestChamparan #Sikta #Majhaulia #BiharNews #RuralConnectivity #SchoolStudents #BoatCrossing #PublicSafety #Infrastructure #BridgeDemand #Monsoon #GroundReport #BreakingNews

MORE NEWS

#champaran24news #IndependenceDay #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #tiranga #BJPGovernment #RJD #vibhajan

#champaran24news #IndependenceDay #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #tiranga #BJPGovernment #RJD #vibhajan

Bettiah, West Champaran | Aug 15, 2026

Bihar news : बाघ के हमले में युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, वन विभाग की गाड़ी पलटी। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ियाड़ी बंगाली टोला में शनिवार को बाघ के हमले में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे को भेड़ियारी चौक के पास जाम कर दिया। इस दौरान वन विभाग की टीम को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग की गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और गाड़ी पलटने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, भेड़ियाड़ी बंगाली टोला निवासी हरि हौलदार का पुत्र विजय हौलदार अपने घर के पीछे खेत में घास काट रहा था। इसी दौरान वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर आए बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, एसडीपीओ निहार भूषण, एसएसबी के सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।इधर, युवक की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग के खिलाफ भड़क उठा। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल से निकलकर बाघ के आबादी वाले इलाके में पहुंचने के बावजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति उग्र हो गई और आक्रोशित लोगों ने वन विभाग की गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के बाद उसे पलटने की बात सामने आई है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भेड़ियारी चौक पर पहुंचे और वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीण बाघ को पकड़ने, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावित परिवार को उचित सहायता देने की मांग कर रहे थे।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।  #TigerAttack #WestChamparan #BiharNews #ValmikiTigerReserve #BreakingNews

बेतिया में VB G RAM G के "पंच सम्मलेन" कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण स्तर के प्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया है, स्थानीय स्तर के मुखिया और अन्य जन प्रतिनिधियों ने योजना में रिश्वत के गंभीर आरोप लगाए हैं, इसके साथ ही अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है, दरअसल बेतिया के प्रेक्षागृह भवन में VB G RAM G से संबंधित "पंच सम्मेलन" का आयोजन किया गया था, जिसमें सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल थे, इस दौरान ग्रामीण स्तर के जन प्रतिनिधियों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया, MLC सौरभ कुमार के द्वारा उन्हें शांत करने का भी प्रयास किया गया, इसके बाद ग्रामीण स्तर के जन प्रतिनिधियों के द्वारा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए।
देखें पूरा वीडियो...
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #jansuraj #RJD #viralvideochallenge #

बेतिया में VB G RAM G के "पंच सम्मलेन" कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण स्तर के प्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया है, स्थानीय स्तर के मुखिया और अन्य जन प्रतिनिधियों ने योजना में रिश्वत के गंभीर आरोप लगाए हैं, इसके साथ ही अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है, दरअसल बेतिया के प्रेक्षागृह भवन में VB G RAM G से संबंधित "पंच सम्मेलन" का आयोजन किया गया था, जिसमें सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल थे, इस दौरान ग्रामीण स्तर के जन प्रतिनिधियों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया, MLC सौरभ कुमार के द्वारा उन्हें शांत करने का भी प्रयास किया गया, इसके बाद ग्रामीण स्तर के जन प्रतिनिधियों के द्वारा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। देखें पूरा वीडियो... #champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #jansuraj #RJD #viralvideochallenge #

Bettiah, West Champaran | Aug 15, 2026