पोहरी: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अहेरा में जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, 52 आवेदन प्राप्त हुए
कलेक्टर अर्पित वर्मा जिलाधिकारियों के दल के साथ जनजाति बाहुल्य ग्राम अहेरा में रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुए।दल का उतरते ही ग्रामीणों ने स्वागत किया।कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में ग्रामीणों ने 52 लिखित आवेदन प्रस्तुत किये। यह जानकारी गुरुवार दोपहर 3 बजे जनसम्पर्क विभाग ने दी है।