हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर मोटी रकम हड़पने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में थाना रहरा पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए आरोपी महिला को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को पौरारा निवासी रामदास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें शुहैल समेत दो लोगों को नामजद किया गया था। शुरुआत में मामला शोषण और गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हुआ।