संडीला: कछौना के ग्राम तकिया सुठेना में लाखों की चोरी की रिपोर्ट लिखने में सात दिन लगे, पीड़ित ने उठाए सवाल
Sandila, Hardoi | Jun 15, 2026 कछौना क्षेत्र के ग्राम तकिया सुठेना में आरिफ के यहां 7 जून को हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को उसी रात दे दी गई थी, 112 पुलिस मौके पर पहुंची, वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई, लेकिन इसके बावजूद मुकदमा दर्ज कराने के लिए उसे पूरे 7 दिन तक इंतजार करना पड़ा।