डौण्डीलोहारा: डीएवी स्कूल के सामने कीचड़ और गड्डों से हादसे का खतरा, खदान मजदूर संघ ने उपमहाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आईओसी राजहरा के उपमहाप्रबंधक नगर प्रशासन टाउनशिप को ज्ञापन सौंपकर डीएवी स्कूल के सामने सड़क पर फैले कीचड़ और गड्डों को तत्काल साफ करने की मांग की। संघ अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि नगर प्रशासन द्वारा सिवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए डीएवी स्कूल और कबड्डी मैदान के सामने गहरे गड्डे खोदे