गुवा गोलीकांड के शहीदों को जयराम महतो ने दी श्रद्धांजलि
चाईबासाः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो गुवा पहुंचे. गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम महतो ने झारखंड सरकार और वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा.