तरबगंज: चांदपुर पुलिया के पास विपक्षी ने गाली-गलौज देते हुए दुकानदार के गले पर ब्लेड से हमला कर किया घायल
बेलसर निवासी मोहम्मद हबीब ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके दुकान के पास खड़े टेम्पो से शशांक पांडे सामान इधर-उधर कर रहे थे। मेरे पिता ने उन्हें भगा दिया और जब चालक आया तो गांव में उनकी पहचान करने जा रहे मेरे पिता को रास्ते में चांदपुर पुलिया के पास शशांक ने ब्लेड से गले पर हमला कर दिया।