तरबगंज: तरबगंज से गोन्डा जा रहे विधायक प्रेम नारायण पांडे की गाड़ी अचानक नीलगाय से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त
रविवार दोपहर ,भाजपा विधायक प्रेम नरायन पान्डेय अपने निजी वाहन से ,तरबगंज से गोन्डा एक कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी अचानक सिंगहा चौराहा से पहले ही एक नीलगाय उनके वाहन से टकरा गया। बताया जा रहा है कि, नीलगाय की टक्कर से इतनी जोर से आवाज हुई। कि, आस पास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए।इस हादसे में विधायक व उनके साथ के सभी लोग सुरक्षित है।