तरबगंज: वजीरगंज थाना इलाके के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि, उसकी 17 वर्षीय भतीजी को नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर भाग ले गया है। जिससे प्रार्थी काफी परेशान है । वहीं इस पूरे मामले बाबत थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने रविवार को कहा कि, मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।