तरबगंज: दुर्गागंज माझा में नकली पिस्टल लगाकर गांव में रौब दिखाने व फोटो वायरल करने पर एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट वायरल हो रही थी जिसमें एक युवक पिस्टल लेकर गांव में रौब जमाता हुआ घूम रहा है।वायरल पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस नें जांच कर युवक की पहचान दुर्गा गंज माझा निवासी आशीष के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि,युवक को गिरफ्तार कर युवक पास से नकली पिस्टल बरामद किया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया है।