नवागत थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव का एक्शन! अजयगढ़ में अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 8 आरोपियों पर कार्रवाई
कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आए थाना प्रभारी, ₹40,510 की अवैध शराब जब्त!
पन्ना जिले के अजयगढ़ में नवागत थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 8 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान एवं एसडीओपी अजयगढ़ शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
कार्रवाई में क्या-क्या हुआ जब्त?
- 38 लीटर कच्ची महुआ शराब
- 107 क्वार्टर देशी प्लेन
- 40 क्वार्टर बॉम्बे व्हिस्की
- 40 क्वार्टर गोवा शराब
- 41 केन अंग्रेजी बीयर
कुल जब्त शराब की कीमत ₹40,510 बताई गई है।
कार्रवाई में अमित रैकवार, पप्पू अहिरवार, कमलेश अहिरवार, शिवकली सोनकर, महेश अहिरवार, अशोक यादव, चंद्रपाल सोनकर एवं बब्लू यादव के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
नवागत थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। अब देखना होगा कि अजयगढ़ पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहता है और क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कितना अंकुश लग पाता है।
अजयगढ़ में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव की इस कार्रवाई को आप कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
#SantoshSinghYadav #AjaygarhPolice #PannaPolice #अवैधशराब #PoliceAction #PannaNews #अजयगढ़ #गजेंद्रसिंहराठौड़