चमोली: जब व्यवस्था नहीं पहुँची, तो ग्रामीण खुद बन गए उम्मीद
विकासखंड जोशीमठ के डुमक–कलगोठ क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने के बाद स्थानीय ग्रामीण स्वयं सड़क खोलने में जुटे हुए हैं। हाथों में फावड़े और औजार लेकर लोग मलबा हटाकर आवाजाही बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
यह तस्वीर पहाड़ के लोगों के जज्बे, एकजुटता और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग भी जल्द मौके पर पहुंचकर सड़क को पूरी तरह सुचारु करेगा, ताकि क्षेत्र की आवाजाही सामान्य हो सके।
#Chamoli #Joshimath #Dumak #Kalgot #Uttarakhand #RoadUpdate #जनसहयोग #उत्तराखंड
Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026