Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

देवाल में भूस्खलन से पैदल मार्ग बना खतरे का सबब, ग्रामीणों ने लगाई समाधान की गुहार देवाल (चमोली)। विकासखंड देवाल की ग्राम पंचायत ओडर के अंतर्गत एरेठा बाउल्य तोक से देवशाली झूला पुल होते हुए एरेठा गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बेहद जोखिम भरा हो गया है। पहाड़ी से लगातार भारी बोल्डर और मलबा गिरने से ग्रामीणों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि यह मार्ग एरेठा गांव के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। भूस्खलन के चलते हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम पंचायत की ओर से शासन और जिला प्रशासन से तत्काल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा कार्य, मलबा हटाने तथा पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। @bhupal

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

MORE NEWS

चमोली: जब व्यवस्था नहीं पहुँची, तो ग्रामीण खुद बन गए उम्मीद

विकासखंड जोशीमठ के डुमक–कलगोठ क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने के बाद स्थानीय ग्रामीण स्वयं सड़क खोलने में जुटे हुए हैं। हाथों में फावड़े और औजार लेकर लोग मलबा हटाकर आवाजाही बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह तस्वीर पहाड़ के लोगों के जज्बे, एकजुटता और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग भी जल्द मौके पर पहुंचकर सड़क को पूरी तरह सुचारु करेगा, ताकि क्षेत्र की आवाजाही सामान्य हो सके।

#Chamoli #Joshimath #Dumak #Kalgot #Uttarakhand #RoadUpdate #जनसहयोग #उत्तराखंड

चमोली: जब व्यवस्था नहीं पहुँची, तो ग्रामीण खुद बन गए उम्मीद विकासखंड जोशीमठ के डुमक–कलगोठ क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने के बाद स्थानीय ग्रामीण स्वयं सड़क खोलने में जुटे हुए हैं। हाथों में फावड़े और औजार लेकर लोग मलबा हटाकर आवाजाही बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह तस्वीर पहाड़ के लोगों के जज्बे, एकजुटता और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग भी जल्द मौके पर पहुंचकर सड़क को पूरी तरह सुचारु करेगा, ताकि क्षेत्र की आवाजाही सामान्य हो सके। #Chamoli #Joshimath #Dumak #Kalgot #Uttarakhand #RoadUpdate #जनसहयोग #उत्तराखंड

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

आवश्यक सूचना:*
भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। 
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 10 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।
#weatherupdate #dehradun #orangealert

आवश्यक सूचना:* भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 10 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। #weatherupdate #dehradun #orangealert

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

LIMITED PLOTS AVAILABLE 
BOOK A SITE VISIT TODAY
@wasonrealty

LIMITED PLOTS AVAILABLE BOOK A SITE VISIT TODAY @wasonrealty

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

देवाल में भूस्खलन से पैदल मार्ग बना खतरे का सबब, ग्रामीणों ने लगाई समाधान की गुहार देवाल (चमोली)। विकासखंड देवाल की ग्राम पंचायत ओडर के अंतर्गत एरेठा बाउल्य तोक से देवशाली झूला पुल होते हुए एरेठा गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बेहद जोखिम भरा हो गया है। पहाड़ी से लगातार भारी बोल्डर और मलबा गिरने से ग्रामीणों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि यह मार्ग एरेठा गांव के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। भूस्खलन के चलते हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम पंचायत की ओर से शासन और जिला प्रशासन से तत्काल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा कार्य, मलबा हटाने तथा पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। @bhupal - Dehradun News