आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल" - हथकड़ी में स्टंटबाज युवक का VIDEO VIRAL, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में सड़क पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवराज सोनी ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत के दौरान ही वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह हथकड़ी दिखाते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो के साथ आरोपी ने "आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल" कैप्शन लिखा, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार सुपेला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया था। आरोपी पर सार्वजनिक सड़क पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट कर आम लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप है।
दुर्ग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने युवाओं से सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट और
Raipur, Raipur | Jun 22, 2026