अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में चोरी की वारदातों से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। दो वर्षों में लगातार हो रही मवेशी और मोटर चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह जंगल में घेराबंदी कर दो भैंस चोरों को रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़े गए चोरों की खंभे से बांधकर धुनाई की गई और बाद में आरोपियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर ईसागढ़-अशोकनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
दरअसल, नया खेड़ा गांव में पिछले दो सालों में 100 से अधिक मवेशी और खेतों की मोटरें चोरी हो चुकी हैं। हाल ही में हुई भैंस चोरी के बाद जब ग्रामीणों ने जंगल में सर्चिंग की, तो दो संदिग्ध आरोपी दिखाई दिए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया, जिनमें से एक चंदेरी और दूसरा स्थानीय गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने पहले दोनों आरोपियों को खंभे से बांधकर पीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे ग्रा�